ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की हालत खराब हो गई है। पाकिस्तान बोखलाहट में आकर भारत में अशांति फैलाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। एक खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की सेना और आईएसआई (ISI) की मदद से पाक के तीन बड़े आतंकी संगठनों- जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिद्दीन को जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा भारत के कुछ हिस्सों में भी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश पाकिस्तान की ओर से की जा रही है। इसमें कुछ राजनीतिक और पुलिस हत्याएं किए जाने की संभावना जताई गई है।

