पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका, FATF कर सकता है ब्लैक लिस्ट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) से जुड़े एशिया पैसिफिक ग्रुप ने माना है कि, पाकिस्तान ने यूएनएससीआर 1267 के प्रावधानों को उचित तरह से लागू नहीं किया। वह मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद समेत दूसरे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहा है। ऐसे में अगले हफ्ते पेरिस में होने वाली बैठक में उसे ग्रे लिस्ट से हटाकर ब्लैक लिस्ट में रखा जा सकता है।

 

एपीजी ने एक जारी 228 पेज की रिपोर्ट में कहा है कि, पाकिस्तान 40 में से 32 पैरामीटर पर नाकाम रहा। पाकिस्तान को आईएसआई, अलकायदा, जमात-उद-दावा, जैश-ए-मोहम्मद सहित अन्य आतंकी संगठनों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के मामले की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *