सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, इमरान खान से छिना शाही विमान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान में खबलबली मची हुई है।अंतरराष्ट्रीय मंच पर किरकिरी होने के बाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान में खबलबली मची हुई है।अंतरराष्ट्रीय मंच पर किरकिरी होने के बाद अब आलम यह है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का कोई साथ देने के लिए तैयार नहीं है। वहीं अब पीएम इमरान खान से सऊदी अरब भी नाराज बताया जा रहा है।

aeroplane

एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क से पाकिस्तान वापसी के दौरान इमरान खान के विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं आई थी। संयुक्त राष्ट्र में इमरान खान की हरकतों से नाराज सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शाही विमान छीन लिया था। इसके बाद इमरान खान सामान्य उड़ान से पाकिस्तान लौटे थे।

Imran Khan

इस वजह से छिना शाही विमान
दरअसल, अपना मित्र बताते हुए न्यूयॉर्क जाने के इमरान खान के लिए शाही विमान उपलब्ध कराया था। लेकिन यूएन में कश्मीर मुद्दे पर समर्थन न जुटा पाने के बाद इमरान खान ने कूटनीति में बदलाव किया। उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री महातर मोहम्मद और तुर्की के राष्ट्रपति रेसिप तैय्यब एर्डोगन से अपने पक्ष में बयान दिलाया। इससे सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने शाही विमान से पाकिस्तानी दल को बेदखल करने का आदेश दे दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *