खुशखबरी: अब त्योहारी सीज़न में नहीं होगी पैसों की किल्ल्त, जानिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: त्योहारी सीजन आने वाला है। ऐसे में लोगों को इस सीजन में होने वाले खर्चों की चिंता सताना शुरू कर देती…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: त्योहारी सीजन आने वाला है। ऐसे में लोगों को इस सीजन में होने वाले खर्चों की चिंता सताना शुरू कर देती है। लेकिन अब आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि अब बैंकों ने त्योहारी सीजन में एक नई पहल की है।

बैंकों ने की लोन मेलों की शुरुआत
त्योहारों के दौरान ग्राहकों के पास नकदी सुनिश्चित करने के लिए सरकारी बैंकों ने लोन मेलों की शुरुआत कर दी है। वहीं, प्राइवेट सेक्टर के बैंक आसान शर्तों एवं विभिन्न ऑफरों के लोन का ऑफर दे रहे हैं। ताकि लोगों की जेब पर पड़ने वाले भार को कम किया जा सके। दरअसल, सरकारी बैंकों ने गुरुवार को देशभर में 226 स्थानों पर लोन मेला लगाने का कार्यक्रम जारी कर दिया। निजी क्षेत्र के बैंको ने भी अपना लोन फेस्टिवल शुरू कर दिया है। ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *