अशोक तंवर के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में खलबली, अब सैलजा ने दिया ये बयान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में कांग्रेस ने अपने 90 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार चुनने के बाद पार्टी में घमासान की स्थिति…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में कांग्रेस ने अपने 90 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार चुनने के बाद पार्टी में घमासान की स्थिति पैदा हो गई है। पार्टी से नाराज चल रहे अशोक तंवर ने जहां सभी पदों से इस्ताफा दे दिया और कांग्रेस पर टिकट बंटवारे में पक्षपात का आरोप लगाया। वहीं तंवर के आराेपों के बाद हरियाणा कांग्रेस अध्‍यक्ष कुमारी सैलजा भी सामने आईं। उन्‍होेंने तंवर के आरोपों को अनुचित करार दिया।

shailja

 सोनिया गांधी को भेजा अपना इस्तीफा
तंवर ने अपना इस्‍तीफा कांंग्रेस की कार्यवाहक राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। नाराज तंवर ने हरियाणा में कांग्रेस को हुड्डा कांग्रेस करार दिया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान तंवर ने कहा कि, उन्‍होंने पार्टी की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा दिया है। इसमें उन्होंने पार्टी के समर्पित साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *