हरियाणा में चढ़ेगा सियासी पारा, PM मोदी करगें ताबड़तोड़ रैलियां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इनेलो को छोड़कर बाकी सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों को चुनावी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इनेलो को छोड़कर बाकी सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतार चुकी हैं। सत्ता का ताज पहनने के लिए सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। वहीं कार्यकर्ताओं और चुनावी मैदान में उतारे गए चेहरों में जोश डालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हरियाणा आने वाले हैं।

bjp

मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 4 रैलियां करेंगे। पीएम मोदी ये चारों रैलियां किसी विधानसभा और किस तारीख़ को होगी ये अभी पीएमओ से तारीख़ और समय मिलने के बाद तय किया जाएगा। इतना ही नहीं, पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गड़करी समेत कई कैबिनेट मंत्री हरियाणा की विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *