कांग्रेस को तगड़ा झटका, इन 2 वरिष्ठ नेताओं ने थामा जेजेपी का दामन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान और पूर्व सांसद ईश्वर सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। दोनों ही नेताओं ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान और पूर्व सांसद ईश्वर सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। दोनों ही नेताओं ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। सतपाल सांगवान ने चरखी दादरी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक मीटिंग की थी, जिसके बाद ही ये फैसला लिया गया।

कांग्रेस से नाराज सतपाल सांगवान का कहना है कि उन्होंने दादरी क्षेत्र में विकास कार्य करवाए, लेकिन भाजपा राज में दादरी क्षेत्र की अनदेखी की गई, जिससे मन दुखी हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दस साल दिल से मेहनत की थी, अपनी जिम्मादारियों से बढ़कर पार्टी के लिए कार्य भी किए थे।


दोनों नेताओं का राजनीतिक करियर-

ईश्वर सिंह, जिला कैथल
– सांसद (2008-2014), कांग्रेस पार्टी (हरियाणा), राज्यसभा
( संसद में रेलवे, मानव संसाधन, SC/ST सलाहकार समितियों के सदस्य रहे)
– सदस्य, नेशनल SC कमीशन (2014-2017)
– विधायक, गुहला, 1977-1982
– चेयरमैन, हाउसिंग बोर्ड, हरियाणा, 1979-1982
– चेयरमैन, हरियाणा एजुकेशन बोर्ड
– जिलाध्यक्ष, कैथल, कांग्रेस, 2002-2004
– कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं। कैथल-कुरुक्षेत्र में शैक्षणिक संस्थाओं का संचालन
– पुत्रवधु रेखा देवी ने गुहला में 2014 का चुनाव निर्दलीय लड़ा और 21 हजार वोट लिए।
– MA, LLM की पढ़ाई करने के बाद अध्यापक रहे और फिर एमरजेंसी के दौर में राजनीति में आए।

सतपाल सांगवान, जिला दादरी
– दादरी सीट पर 1996 से सक्रिय, 5 चुनाव लड़ चुके हैं।
– 1996 में चौधरी बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी से जीते, 2009 में चौधरी भजनलाल की हजका की टिकट पर जीते और कांग्रेस सरकार
में कैबिनेट मंत्री रहे।
– दादरी से ही 2000 में हविपा से और 2005 का चुनाव निर्दलीय लड़े और अच्छे वोट लिए।
– 2014 में भी कांग्रेस के दादरी से उम्मीदवार रहे।
– चौधरी भजनलाल और चौधरी बंसीलाल के साथ काम कर चुके सांगवान जी अब चौधरी देवीलाल जी की पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *