ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारिंयां जोरों-शोरों पर हैं। बीजेपी ने अपने 78 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। वहीं सीएम मनोहर लाल मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन का कार्यक्रम आ गया है।
मनोहर लाल खट्टर करनाल विधानसभा सीट से पर्चा भरेंगे। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी खट्टर के नामांकन के वक्त मौजूद रहेंगे। मंगलवार सुबह 10 बजे खट्टर अपने समर्थकों के साथ करनाल पहुंचेंगे।

