हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: जींद में पलटी सियासी बाजी, क्या घट जाएंगे BJP के वोट !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद के राजनीतिक समीकरण पलट गए हैं, एक बार फिर से चुनाव से पहले जींद की धरती पर राजनीतिक लहरों के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद के राजनीतिक समीकरण पलट गए हैं, एक बार फिर से चुनाव से पहले जींद की धरती पर राजनीतिक लहरों के रूख में बड़ा बदलाव आया है। आपको बता देंते हैं कि पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता मांगे राम गुप्ता ने आज दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। ये विधानसभा चुनाव से पहले जींद की राजनीति में काफी बड़ा बदलाव माना जा रहा है। आपको याद होगा कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले जींद उपचुनाव सबसे बड़ा चर्चा का विषय रहा है, जब सभी पार्टियों ने जींद सीट पर दावेदारी दिखाई थी।

8 महीने बाद मांगे राम गुप्ता का लिया ये फैसला जेजेपी के लिए विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाएगा, हालांकि अगर पहले ही मांगे राम गुप्ता ये फैसले ले लेते, तो शायद उस समय की नवगठित जननायक जनता पार्टी के राजनीतिक समीकरण ही कुछ और होते। उस समय जींद उपचुनाव का परिणाम ही बदल जाता और दुष्यंत की पार्टी जेजेपी बीजेपी के सामने आज सबसे मजबूत पार्टी के तौर पर खड़ी होती।

जींद उपचुनाव में क्या हुआ था-

दरअसल, इनेलो के विधायक हरिचंद्र मिड्ढा के निधन के बाद 28 जनवरी 2019 को जींद विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव हुआ था। इस दौरान जीतने के लिए भाजपा, कांग्रेस और जेजेपी में जबरदस्त चुनावी संग्राम देखने को मिला था। हर पार्टी ने जीत हासिल करने के लिए अपने सभी हथकंडे भी अपनाए थे। कांग्रेस की तरफ से जहां उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस का बड़ा और नामी चेहरा माने जाने वाले रणदीप सुरजेवाला को मैदान में उतारा गया था, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने हरिचंद्र मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा को इनेलो से नाता तुड़वा बीजेपी ज्वाइन करवाई और मैदान में उतार दिया।

आपको ये भी बता देते हैं कि जींद उपचुनाव में मांगेराम गुप्ता की सभी पार्टियों में सबसे ज्यादा डिमांड थी और सभी पार्टियों के नेताओं ने उनके घर के कई- कई चक्कर भी लगाए थे, ताकि उनकी पार्टी को जीत मिले। लेकिन इस दौरान मांगे राम गुप्ता ने चुनाव लड़ने से ही साफ इंकार कर दिया था और सभी पार्टियों को निराश कर उनकी पार्टी ज्वाइन करने से मना कर दिया था।

वहीं, अगर हम बात जेजेपी की करें, तो जेजेपी जींद उपचुनाव जीतने के लिए मांगेराम गुप्ता को प्रत्याशी बनाना चाहती थी, लेकिन मांगेराम गुप्ता इसके लिए तैयार ही नहीं हुए और मजबूरी में दुष्यंत की पार्टी जेजेपी की तरफ से दिग्विजय चौटाला को चुनावी रण में उतारना पड़ा। हालांकि ये भी खास बात रही कि उस समय नई पार्टी बनी जेजेपी दूसरे स्थान पर रही और बीजेपी को लगातार टक्कर दिया।

शुरू में सभी को ये लग रहा था कि जेजेपी जीत सकती है, क्योंकि पहले जेजेपी आगे चल रही थी, लेकिन धीरे- धीरे बीजेपी आगे पहुंच गई और दोनों में आगे- पीछे का मुकाबला कड़ा मुकाबला जारी रहा। लेकिन आखिर में बीजेपी 12 हजार वोटों से चुनाव जीत गई। अगर हम बात करें मांगे राम गुप्ता की, तो अगर उस समय मांगेराम गुप्ता जेजेपी के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरते, तो बीजेपी जींद उपचुनाव हार जाती और जेजेपी जीत हासिल कर लेती।

बता देतें हैं आपको कि हरियाणा में जींद की सीट काफी अहम मानी गई है और उस समय बीजेपी की हुई जीत ने लगातार बीजेपी के सत्ता में वापस लौटने का माहौल तैयार किया है। वहीं, अगर जेजेपी चुनाव जीत जाती, तो हो सकता है कि आज विधानसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने के लिए मजबूत पार्टी के तौर पर मैदान में खड़ी होती।

अब आपको ये भी बताते हैं कि मांगेराम गुप्ता के जेजेपी में शामिल होने से जींद की सियासत कैसे बदली है। तो उसकी वजह ये है कि मांगे राम गुप्ता का अपना ही बड़ा वोट बैंक है और अगर वो चुनाव में उतरे, तो भाजपा के वर्तमान विधायक कृष्ण मिड्ढा के लिए चुनाव जीतना बेहद मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि कृष्ण मिड्ढा का वोट बैंक कम है, उस समय बीजेपी का ठप्पा लगने से वो चुनाव जीते थे। अब गुप्ता के जेजेपी प्रत्याशी बनने पर वैश्य समुदाय के 80 फ़ीसदी वोट भाजपा से टूटकर जेजेपी के खाते में चले जाएंगे और जेजेपी की जीत की उम्मीद बढ़ जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *