हरियाणा राजनीति- जींद के कद्दावर नेता मांगे राम गुप्ता ने थामा जेजेपी का दामन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री मांगे राम गुप्ता ने जननायक जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। सिरसा में दिग्विजय…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री मांगे राम गुप्ता ने जननायक जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। सिरसा में दिग्विजय और नैना चौटाला के नेतृत्व में मांगे राम गुप्ता जेजेपी में शामिल हुए हैं।

mange ram

बता दें कि दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी की तरफ से सिरसा के चौटाला फार्म हाऊस में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री मांगे राम गुप्ती ने जेजेपी का हाथ थामा। इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मांगे राम गुप्ता के जेजेपी में आने से पार्टी को मजबूती मिली है। उन्होंने ये भी कहा है कि मांगे राम जींद से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, उन्होंने मांगे राम गुप्ता के बेटे महावीर गुप्ता के चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *