Earthquake: दिल्ली NCR समेत, चंडीगढ़ और पंजाब में भूकंप के तगड़े झटके, लोगों में दहशत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मंगलवार को दिल्ली एनसीआर समेत चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मंगलवार को दिल्ली एनसीआर समेत चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 24 सितंबर को 4 बजकर 40 मिनट के आसा पास इन सभी स्थानों में भूकंप के झटके लगे हैं। चंडीगढ़ में लोग भूकंप के झटकों के कारण अपनी घरों और इमारतों से बाहर आ गए।

earthquake

वहीं, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 6.1 मापी गई है, जिसका केंद्र पाकिस्तान के रावलपिंडी में बताया जा रहा है। वहीं, पाकिस्तान से सटे होने के कारण जम्मू- कश्मीर में भी ये भूकंप के झटके तेज तीव्रता से महसूस किए गए हैं। हालांकि इस दौरान अभी तक किसी जान- माल का कोई खतरा सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *