ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या खेल के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्ख़ियों में रहते है | हाल में ही हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था | हालाँकि एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी रौतेला ने पांड्या के साथ रिश्ते को नकार दिया था |
तो वहीं हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्ट्रगल की एक पुरानी फोटो पोस्ट की जिसमे लोअर टीशर्ट पहने हार्दिक एक लोडर ट्रक में खड़े नजर आ रहे हैं | जिसके कैप्शन में पांड्या ने लिखा “#पुरानी यादें उन दिनों की जब मैं लोकल मैच खेलने के लिए ट्रक में बैठकर जाया करता था | ये सफर मेरे लिए बहुत शानदार रहा है | इस चीज़ ने मुझे बहुत कुछ सिखाया |
https://www.instagram.com/p/B2mybbbFMot/?utm_source=ig_web_copy_link
जिसके बाद इस तस्वीर में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कमेंट किया है | “रिस्पेक्ट, मैं भी बास्केटबॉल खेलने के लिए ट्रेन से सफर किया करती थी |” उर्वशी रौतेला का ये कमेंट हार्दिक पांड्या को लेकर एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है | बता दें कि हाल में उर्वशी रौतेला और हार्दिक पांड्या के बीच अफेयर की खबरें रही हैं हालांकि उर्वशी ने ऐसी खबरों को महज अफवाह करार दिया था।
आपको बता दे कि हार्दिक पांड्या और उर्वशी रौतेला की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी | जिसके बाद उनकी बातचीत हुई | डेट पर जाना, एक साथ घूमने-फिरने की भी खूब ख़बरें आने लगी थी | ऐसी खबरों को नकारते हुए उर्वशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रिक्वेस्ट किया था कि कृपया ऐसे वीडियो और तस्वीरें अपलोड करना बंद करें क्योंकि हमें परिवार को जवाब देना होता है |



