कलयुगी बेटे ने पिता को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, सरेआम मोहल्ले में दिया वारदात को अंजाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने चाकू से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने चाकू से गला रेत कर पिता की हत्या की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ऋषभ ने मां- बाप दोनों पर ही चाकू से हमला किया था, जिसमें 64 वर्षीय सुशीला मेहता की मौके पर ही मौत हो गई। मां की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि कातिल बेटे ने अपने मोहल्ले में कई लोगों के सामने इस वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के कारण क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *