इनेलो को फिर लगा बड़ा झटका, जानिये अब किस नेता ने पार्टी छोड़कर बीजेपी की ज्वाइन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, लेकिन प्रदेश की राजनीति में दल बदलने का सिलसिला अभी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, लेकिन प्रदेश की राजनीति में दल बदलने का सिलसिला अभी भी लगातार जारी है। अब नरवाना में इनेलो को बड़ा झटका लगा है, इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान दास ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है।

nar1

भगवान दास और उनके समर्थकों ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की है। चुनावों के नजदीक आते- आते कई नेताओं ने एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी ज्वाइन की है। अब सभी चुनाव का इंतजार है, चुनावी रण में किसकी जीत का परचम लहराया जाता है, ये सबसे महत्त्वपूर्ण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *