ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने प्रदेश की जनता के सामने अपने पांच साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सीएम मनोहर लाल ने इस दौरान अपनी उपलब्धियां बताते हुए हरियाणा को हर मुकाम में सबसे बेहतर और आगे बताया।
सीएम मनोहर लाल ने बताया कि इस वक्त दुनिया के कई देश आर्थिक मंदी से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के मुकाबले हरियाणा की जीडीपी काफी बेहतर है। 2018-19 में हमारे प्रदेश की जीडीपी दर 8.2 के साथ बेहतर स्थिति में है।
सीएम मने कहा कि आज हम देश में 77वें नंबर पर हैं और हमारा लक्ष्य 50वें नंबर पर आने का है।उन्होंने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में तीसरे और उत्तर भारत में हरियाणा पहले स्थान पर काबिज है।


