ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिरोमणी अकाली दल की तरफ से हरियाणा में चुनाव लड़ने को लेकर ऐलान कर दिया गया है, लेकिन हरियाणा में अकाली दल का बीजेपी से गठबंधन को लेकर पेंच फंसा हुआ है।
अकाली दल बीजेपी से गठबंधन करना चाहती है, लेकिन बीजेपी के मंसूबे अलग नजर आ रहे हैं। हालांकि बीजेपी पहले ही ये ऐलान कर चुकी है कि प्रदेश में गठबंधन नहीं करेंगे और 90 की 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
बताया जा रहा है कि शिरोमणी अकाली दल और बीजेपी के बीच सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बन पा रही है। वहीं, शिअद हरियाणा प्रभारी बलविंदर भूंदड़ ने कहा है कि अगर 5 दिनों में बात नहीं बनी, तो अकाली दल अकेले ही चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल अकेले ही चुनाव लड़ने की क्षमता रखता है, उत्तराखंड से पंजाब तक हमारा बीजेपी से गंठबंधन है।


