ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमेरिका के ह्यूस्टन में मेगा शो के बाद आज यानी सोमवार को पीएम मोदी न्यूयॉर्क के दौरे पर हैं। मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय जाएंगे और जलवायु परिवर्तन पर आयोजित शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज पर उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ मुहिम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के साथ बातचीत करेंगे।
USA: Prime Minister Narendra Modi arrives in #NewYork. On 23rd September, he will take part in the UNSG's Summit on Climate Change and Leaders' Dialogue on 'Strategic Responses to Terrorist and Violent Extremist Narratives'. pic.twitter.com/ty0Q3AkaPa
— ANI (@ANI) September 23, 2019
संयुक्त राष्ट्र की बैठकों के बाद पीएमइ नरेंद्र मोदी आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, नाइजर के राष्ट्रपति महमदोउ इसोउफउ, इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेपे कोंटे, यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरिटा एच फोर से मिलेंगे। इस दौरान भी आतंकवादियों और हिंसक चरमपंथियों को लेकर दुनिया के कई नेताओं से वार्ता करेंगे।
