ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चुनावी तारीखों का भले ही इंतजार किया जा रहा हो। लेकिन इस बीच हर एक के मन को एक सवाल ने घेर रखा है। सवाल है कि आखिर 5 सालों में प्रदेश की सरकार ने कितना काम किया है और आखिर कितान करना बाकी है। जिन वादों के साथ मनोहर सरकार सत्ता में आई थी, क्या वो पूरे हुए हैं या फिर नहीं। बात करें कालका विधानसभा क्षेत्र में की तो यहां मौजूदा विधायक लतिका शर्मा हैं। लेकिन जनता का कहना है कि, चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए लेकिन अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। कुछ समस्याएं तो ऐसी हैं, जो जस के तस हैं।
देखें वीडियो..
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/732670177160975/
इन समस्याओं का नहीं हो पाया निपटारा
- अवैध खनन सबसे बड़ा मुद्दा
- धूल फांक रहा आंगनबाड़ी सैंटर
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट की समस्या से जूझते कई इलाके
- मोरनी पहाड़ी क्षेत्र नहीं बन पाया
- रायपुररानी को सब डिवीजन नहीं बन पाई
- सूरजपुर से सुखोमाजरी बाईपास नहीं बन पाना
- रायपुररानी में कॉलेज की स्थापना नहीं होना
- कालका में पानी की समस्या का हल नहीं हो पायाऐसे कई ऐसे मुद्दे लतिका शर्मा के खिलाफ हथियार बनाए जा रहे हैं जिनका जवाब फिलहाल खुद विधायक के पास भी नहीं है। बहरहाल देखना ये होगा कि इस बार कालका की जनता का मूड जीतने में कौन कामयाब रहता है।
