ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भले ही हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अभी तारीखों का इंतजार किया जा रहा हो, लेकिन चुनाव में जीत के लिए कमर कस चुके राजनीतिक दल अब वादों को लेकर तैयारी कर रहे हैं। ये वो वादे हैं जो जनता के साथ किए जाएंगे और इन्हीं वादों से सियासी दलों को वोट भी मिलेंगे। कुल मिलाकर जो घोषणा पत्र सियासी दल चुनाव के समय जनता के सामने रखे जाएंगे, यही उनके लिए जीत की सीढ़ी भी तैयार करेंगे।
कांग्रेस ने शुरू की मेनिफेस्टो बनाने की तैयारी
लिहाजा बीजेपी ने विजन डॉक्यूमेंट के लिए संकल्प यात्रा पहले से ही पूरी कर ली है और जनता के सुझाए पत्रों को छांटकर विजन डॉक्यूमेंट तैयार होगा। इस बीच आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भी मेनिफेस्टो बनाने में जुट चुकी है। पार्टी के आदेश पर अब कांग्रेस आम लोगों से सुझाव मांगती नजर आ रही हैं। वहीं, बीजेपी ने कृषि मंत्री ओपी धनखड़ को घोषणा पत्र बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।

