ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव से चंद दिनों पहले इनेलो और कांग्रेस पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। पूर्व इनेलो विधायक रामपाल माजरा और पूर्व कांग्रेस विधायक डूडा राम ने चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में बीजेपी ज्वाइन की है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले अलग- अलग पार्टियों के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पार्टी छोड़कर बीजेपी या अन्य पार्टी ज्वाइन की है।


