पार्टी के खिलाफ बगावत करने वाले के लिए जेजेपी में जगह नहीं- नैना चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डबवाली की पूर्व विधायक और जेजेपी नेत्री नैना चौटाला ने आज नारनौंद हलके के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डबवाली की पूर्व विधायक और जेजेपी नेत्री नैना चौटाला ने आज नारनौंद हलके के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान नैना चौटाला ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी 75 पार का नारा दे रही है, लेकिन अभी टिकट का बंटवारा होने दो तभी पता चलेगा कि ये 75 पार हैं या जमुना पार जाएंगे।

naina

नैना चौटाला ने जेजेपी से निष्कासित किए उमेद लोहान पर बोलते हुए कहा कि जो पार्टी का ना होकर पार्टी के खिलाफ बगावत करे, उसको पार्टी में रहने का कोई हक नहीं है। उनकी सोच पार्टी के प्रति नहीं थी, बल्कि वो स्वार्थ के लिए पार्टी के अंदर थे और जिस व्यक्ति के अंदर स्वार्थ होगा उसको पार्टी में से निकालना ही बेहतर है। नैना चौटाला ने कहा कि अगर उनको टिकट का लालच था, तो ये उनका स्वार्थ था, हमने तो टिकट दादा राम कुमार गौतम को दे दी है।

naina2

वहीं, नैना चौटाला ने कहा कि दादा गौतम को टिकट मिलने से कहीं ना कहीं अभिमन्यु को हार का डर महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि 25 तारीख को जेजेपी की सभी टिकटें योग्य उम्मीदवारों को दे दी जाएंगी औऱ इस बार प्रदेश में जेजेपी की ही सरकार आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *