ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और बदमाशों के बीच कई देर तक फायर हुई, लेकिन पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। वहीं, पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 5 अवैध पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने हत्या, हत्या का प्रयास और कई अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है। बता दें कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों को काबू किया है। आरोपियों पर गांव असौधा के धर्मेंद्र की हत्या करने का भी मामला दर्ज है।
फिलहाल पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिनों के लिए रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस कई और मामलों के खुलासे होनं को लेकर पूछताछ भी कर रही है।


