ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले लिए गए। पहला ई-सिगरेट को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा 11 लाख रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में 78 दिनों का वेतन देने का ऐलान किया गया है।
ये लिए गए मोदी कैबिनेट में अहम फैसले-
- फिलहाल पानी की बोतलों पर बैन नहीं लगने वाला। इसका कारण यह है कि, इससे बड़ी तादाद में लोग इस रोजगार से जुड़े है। बैन लगने के बाद उनके रोजगार छिन जाएंगे। ऐसे में फिलहाल बैन नहीं लगाने का फैसला लिया गया है।
- सरकार ने 11 लाख रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में 78 दिनों का वेतन देने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, रेलवे कर्मचारियों को लगातार छठे साल बोनस मिलेगा। रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का वेतन बोनस के तौर पर दिया जाएगा।
- वहीं सिगरेट के इम्पोर्ट, प्रोडक्शन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है। वहीं नियम तोड़ने पर जेल व सख्त कार्रवाई हो सकती है।
