रेवाड़ी पुलिस के सामने चल रहा गुंडाराज!

रेवाड़ी (हरियाणा) : एक बेटे को खो चुका परिवार खौफ के साए में जी रहा है। परिवार इंसाफ मांग रहा और बेखऔफ बदमाश हैं कि…

रेवाड़ी (हरियाणा) : एक बेटे को खो चुका परिवार खौफ के साए में जी रहा है। परिवार इंसाफ मांग रहा और बेखऔफ बदमाश हैं कि दूसरे बेटे पर गोली चला देते हैं। यह हकीकत है रेवाड़ी की। जहां पुलिस के सामने चल रहा है गुंडाराज। रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे किशन और उनके पास बैठे परिजन, सभी डरे हुए हैं। ये आतंक है आलू गैंग का। लेकिन पुलिस प्रशासन है कि सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दे रही है। कर कुछ भी नहीं रही। अपराधी बाहर हैं, एक भाई की हत्या के बाद दूसरे पर गोली चला देते हैं। घायल किशन अस्पताल में है और पुलिस दे रही तो सिर्फ आश्वासन।

27 जून को किशन के भाई विजय समेत दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। अगला निशान किशन है, लेकिन चूक गया निशाना उसे अस्पताल की बेड पर पहुंचा देता है। परिजनों ने आरोप लगाया था कि आलू गैंग के बदमाशों ने हत्या की है। हत्या के बाद पुलिस ने केस तो दर्ज किया, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। परिजन पुलिस पर आरोप लगाते रहे कि हत्यारें शहर में ही घूम रहे हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही। लेकिन पुलिस सोती रही और किशन पर हमला हो गया।

पुलिस की कार्यशैली से गुस्साए परिजनों ने आठ जुलाई को सड़क पर उतरे, एक बार फिर आश्वासन की घुट्टी मिली। और शनिवार की रात किशन पर बाइक सवार लोगों ने गोली चला दी। किशन ने आलू गैंग के बदमाश राकेश और मियां पर हमले का आरोप लगा रहा है। उसका बयान है कि इन्हीं दोनों ने ही उनके भाई की हत्या की थी। पर पुलिस है कि सो रही।जाहिर है पुलिस अपना काम सही से नहीं कर रही। अगर ऐसा होता तो अपराधी कानून के शिकंजे में कब के आ गए होते।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *