वीआर मार्केट में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा ‘फेसबुक’

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक वर्चुअल वर्ल्ड में क्रांतिकारी बदलाव लाने के साथ अब एक नई तकनीक पर काम कर रही है। इसकी शुरूआत पहले से…

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक वर्चुअल वर्ल्ड में क्रांतिकारी बदलाव लाने के साथ अब एक नई तकनीक पर काम कर रही है। इसकी शुरूआत पहले से चल रही थी, लेकिन अब फेसबुक ने इसमें बड़े पैमाने पर इंवेस्टमेंट की तैयारी कर ली है। इसके तहत कंपनी बाजार में बेहतर वीआर हैंडसेट उपलब्ध कराएगी। इस हैंडसेट की कीमत भी बाजार में उपलब्ध अन्य हैंडसेटों की तुलना में कम रखी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके। इस सस्ते वीआर हैंडसेट की सेल अगले साल से शुरू होगी।

किसी अन्य डिवाइस की जरूरत नहीं होगी। ‘पैसेफिक’ हैंडसेट वीआर तकनीक को आम लोगों के लिए बेहद आसान बना देगा, जिसका इस्तेमाल आम जीवन में भी किया जाएगा। अगर ‘ओकुल्स रिफ्ट’ का ही उदाहरण लें तो ये बाजार में 400 डॉलर में उपलब्ध है, जबकि सोनी का ‘प्ले स्टेशन’ वीआर हैंडसेट 500 डॉलर का पड़ता है। इसे चैलेंज के रूप में एक्सेप्ट करते हुए फेसबुक वीआर बाजार में अपना दबदबा कायम करने के लिए 200 डॉलर की कीमत में वीआर हैंडसेट उपलब्ध करवाने पर काम कर रही है।

आपको बता दें कि वीआर मार्केट में अभी सैमसंग का दबदबा है। कंपनी की ग्लोबल वीआर मार्केट में 22 फीसदी की हिस्सेदारी है। इसके बाद सोनी कंपनी का नाम आता है। तीसरे पायदान पर एचटीसी है, जबकि फेसबुक का वीआर चौथे स्थान पर है। अगर फेसबुक सस्ता वीआर हैंडसेट बाजार में लाने में कामयाब हो जाता है तो निश्चित ही वीआर मार्केट में एक बड़ा बदलाव आएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *