दिल्ली की आदमखोर टंकी, पिता के साथ चार को बनाया शिकार

दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के घिटोरनी इलाके में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर पांच लोग बेहोश हो गए। पांचों…

दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के घिटोरनी इलाके में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर पांच लोग बेहोश हो गए। पांचों को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार लोगों ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार मृतकों में स्वर्ण सिंह, दीपू, अनिल, बलविंदर उर्फ़ बिल्लू शामिल हैं। जबकि जबकि स्वर्ण सिंह के बेटे जसपाल की हालत गंभीर है। सभी छतरपुर पहाड़ी के अंबेडकर कॉलोनी के रहने वाले हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिन के 11 बजे हादसे की सूचना मिली थी। हादसे के शिकार पांच लोगों में दो पिता-पुत्र हैं। जिसमें स्वर्ण सिंह की मौत हो चुकी है जबकि बेटे जसपाल की हालत गंभीर है। सभी छतरपुर पहाड़ी के अंबेडकर कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *