जम्मू- छुट्टी मनाने घर गए जवान और उसकी पत्नी की पाकिस्तान फायरिंग में मौत

हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की मौत की बरसी पर पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है. पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर…

हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की मौत की बरसी पर पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है. पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर तोड़ते हुए पूंछ में चक्का दां बाग और खारी करमारा में फायरिंग की। इस फायरिंग में एक जवान और उनकी पत्नी की मौत हो गई. मारा गया जवान छुट्टी पर घर आया हुआ था।

पाकिस्तानी सेना सीमा पार से भारी मोर्टार से गोलाबारी कर रही है. इस सीजफायर उल्लंघन का भारत के सैनिकों ने भी करारा जवाब दिया है. सेना के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान 82 मिमी और 120 मिमी मोर्टार के भारी गोले का उपयोग कर रहा है. इसके साथ ही वो आर्मी के पोस्ट और गांवों पर गोलियां चला रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *