Ludhiana: Rakhi Sawant bail cancelled, Watch Video

धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में अभिनेत्री राखी सावंत की जमानत रद्द कर दी गई है। लुधियाना अदालत ने उसकी दोबारा गिरफ्तारी के लिए…

धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में अभिनेत्री राखी सावंत की जमानत रद्द कर दी गई है। लुधियाना अदालत ने उसकी दोबारा गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिए हैं । आपको बता दें कि गत दिवस लुधियाना अदालत में चल रहे मामले में अचानक बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत अदालत में पहुंच गई थी। उन्होंने वकील के माध्यम से अदालत में समर्पण करने और उन्हें जमानत देने की अर्जी दाखिल की। बुर्का पहन लोगों और मीडिया की नजरों से बचते हुए करीब 3 बजे राखी सावंत ’यूडिशियल मैजिस्ट्रेट विश्व गुप्ता की अदालत में पेश हुईं थी। हालांकि मामले की सुनवाई 7 जुलाई को होनी है और अदालत ने राखी सावंत के गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखे है। पुलिस दूसरी बार मुंबई में राखी सावंत को गिरफ्तार करने के लिए रेड भी कर चुकी है।

https://youtu.be/CcNPoUwyYNs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *