SYL- इनेलो लड़ने के लिए तैयार, सरकार निपटने को रेडी

इनेलो एक बार फिर जलयुद्ध छेड़ने की पूरी तैयारी कर चुकी है। एसवाईएल का पानी लेने के लिए इनेलो 10 जुलाई को अंबाला और डबवाली…

इनेलो एक बार फिर जलयुद्ध छेड़ने की पूरी तैयारी कर चुकी है। एसवाईएल का पानी लेने के लिए इनेलो 10 जुलाई को अंबाला और डबवाली में पंजाब के वाहन रोकेगी। लेकिन हरियाणा सरकार ने भी इनेलो के दूसरे जलयुद्ध को विफल करने की पूरी तैयारी कर ली है। पैरामिल्ट्री फोर्स की मदद ली जाएगी। इसके अलावा नेता खुद भी इनेलो को आंदोलन ना करने की अपील कर चुके हैं लेकिन इनेलो कहां मानने वाली उन्होंने शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा की अपील को नकार दिया। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि शिक्षामंत्री को ऐसी बातें शोभा नहीं देती है और SYL की लड़ाई इनेलो की नहीं पूरे हरियाणा की है।

इनेलो भले ही इस लड़ाई को पूरे हरियाणा की लड़ाई बता रही हो लेकिन अनिल विज का मानना है कि ये सिर्फ क्रेडिट लेने के लिए किया जा रहा है।

इनेलो एसवाईएल के पानी के लिए अगर आर-पार की लड़ाई ल़ड़ने के मूड में है तो पंजाब के सभी दलों के नेता भी एकमत होकर हरियाणा को पानी नहीं देने की जिद्द पर अड़े हैं।

इनेलो पानी के लिए दूसरा आंदोलन कर रही है लेकिन इससे निपटने के लिए पंजाब-हरियाणा पुलिस के अलावा पैरामिल्ट्री फोर्स भी तैयार है, हालांकि अभय चौटाला ने साफ किया था ये आंदोलन हरियाणा सरकार को जगाने के लिए हैं लेकिन सवाल यह है कि पंजाब के वाहन रोकने से क्या हरियाणा सरकार जाग जाएगी या लोगों को दिक्कते उठानी पड़ेगी। इस तरह के आंदोलन से हरियाणा को क्या फायदा होगा। क्या वाहन रोकने से पानी मिल जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *