चंडीगढ़: केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 को लेकर चंडीगढ़ में एक रोडशो किया इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने और किसानों की माली हालत सुधारने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि संपदा योजना के तहत होने वाले इस कार्यक्रम से फूड प्रोसेसिंग में एफडीआई को बढ़ावा मिलेगा साथ ही हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि 2008 से 2014 तक सिर्फ दो फूड पार्क बनाए जबकि कम से कम अबतक 42 होने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि पंजाब उनके लिए सबसे ऊपर है और किसानों के लिए दरवाजे 24 घंटे खुले हुए हैं।
इस स्कीम के तहत फूड प्रोसेसिंग मंत्रायल की ओर से कम्पनियों का पैनल बनेगा जो यह देखेगी की कहां क्लस्टर बन सकता है। इस दौरान उन्होंने कैप्टन सरकार पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार बनी है कि अगर कुछ नहीं किया तो किसान आगे नहीं बढ़ सकेंगे।
कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए हरसिमरत बादल ने कहा कि हरियाणा और पंजाब दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को केंद्र ने संपदा स्कीम को लेकर पत्र लिखा था जिसमें यूनिट स्कीम और वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 के बारे में जानकारी दी थी। हरियाणा के मंत्री तो आए लेकिन पंजाब से सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं आया
हरसिमरत बादल ने कहा कि 3 मेगा फूड पार्क पंजाब में दिए गए हैं जबकि हरियाणा में दो फूड मेगा पार्क खुलेगा और 10 करोड़ रूपये तक की सब्सिडी छोटे प्रोजेक्ट लगवाने वालो को दी जायेगी..उन्होनें कहा कि तीन साल में 6 हजार करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी जिससे 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना किया जा सके। जिससे किसानों की हालत सुधरेगी
इस दौरान हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनकड़ ने कहा कि वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2017 इवेंट विज्ञान भवन दिल्ली की जगह सूरजकुंड में करवाने का आग्रह किया है जो 3 से 5 नवम्बर को दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा। इस दौरान उन्होंने छोटे किसानों के द्वारा चंडीगढ़ दिल्ली हाइवे पर बनाए गए फूड मार्केट को ज्यादा विकसित करने की भी मांग केंद्र से की।




