चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को आगे बढ़ाने और ओद्यौगिक क्षेत्र में अहम जगह बनाने के लिए विशेष स्किम को लॉन्च किया। साथ ही स्किम से जुड़ी जानकारी देने वाली बुक और वेबसाइट लॉन्च करते हुए भारत सरकार की स्कीमों का बखान किया और भविष्य में विशेष स्कीमों के तहत दलितों को लाभ देने के लिए वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि देश को बढ़ाने के लिए दलित को ऊपर उठाना होगा।
अनुसूचित जाति को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकर की तरफ से स्कीमों में एक और नाम जोड़ा गया है जिसमे अनुसूचित जाति के लिए ओद्यौगिक क्षेत्र में अहम जगह बन पाए इसमें केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने चंडीगढ़ में “वेंचर कैपिटल फंड” के नाम से स्किम लॉन्च की जिससे दलित वर्ग से जुड़े लोग उद्योग शुरू करते हैं तो उन्हें कम दर पर लोन देने की सुविधा दी जा रही है जिसमें व्यापार का खर्च और उसकी कॉस्ट को सुनिश्चित किया जाता है की आखिर लाभभात्र को कितना लोन दिया जायेगा
इस दौरान केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि “भारत सरकार की तरफ से दी जा रही इस सुविधा और स्किम का मकसद दलित वर्ग को ऊपर उठाना है जिसमें भारत के प्रत्येक बैंक को इससे जोड़ा गया और हर बैंक किन्हीं दो अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों में एक महिला और एक पुरुष को विशेष लाभ देगा।” .
बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री के साथ पंजाब हरियाणा और हिमाचल के मंत्री भी शामिल हुए जो अनुसूचित जाती विभाग के साथ काम करते हुए दलितों के लिए काम कर रहे हैं वहीँ केंद्रीय मंत्री ने कहा की जिस तरह से पहले भी दलितों के लिए विशेष काम किया गया है उसमे दलितों को समाजिक दर्जा बढ़ाने की कोशिश की जा रही है.



