हरसिमरत कौर बादल ने ‘वर्ल्ड इंडिया फूड 2017’ को लेकर चंडीगढ़ में कार्यक्रम को किया संबोधित, देखे वीडियो

चंडीगढ़ वर्ल्ड इंडिया फूड 2017 कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मिनिस्टर हरसिमरत बादल ने केंद्र की चलाई गई योजना संपदा के तहत…

चंडीगढ़ वर्ल्ड इंडिया फूड 2017 कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मिनिस्टर हरसिमरत बादल ने केंद्र की चलाई गई योजना संपदा के तहत खोले जाने वाले फूड पार्क के बारे में चर्चा की..उन्होंने कहा कि 2008 से 2014 तक सिर्फ दो फूड पार्क बनाए जबकि कम से कम अबतक 42 होने चाहिए थे ! उन्होंने कहा कि पंजाब उनके लिए सबसे ऊपर है और किसानों के लिए दरवाजे 24 घंटे खुले हुए हैं


इस स्कीम के तहत फूड प्रोसेसिंग मंत्रायल की ओर से कम्पनियों का पैनल बनेगा जो यह देखेगी की कहां क्लस्टर बन सकता है ! इस दौरान उन्होंने कैप्टन सरकार पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार बनी है कि अगर कुछ नहीं किया तो किसान आगे नहीं बढ़ सकेंगे !

कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए हरसिमरत बादल ने कहा कि हरियाणा और पंजाब दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को केंद्र ने संपदा स्कीम को लेकर पत्र लिखा था जिसमें यूनिट स्कीम और वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 के बारे में जानकारी दी थी ! हरियाणा के मंत्री तो आए लेकिन पंजाब से सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं आया !

हरसिमरत बादल ने कहा कि 3 मेगा फूड पार्क पंजाब में दिए गए हैं जबकि हरियाणा में दो फूड मेगा पार्क खुलेगा और 10 करोड़ रूपये तक की सब्सिडी छोटे प्रोजेक्ट लगवाने वालो को दी जायेगी ! उन्होनें कहा कि तीन साल में 6 हजार करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी जिससे 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना किया जा सके, जिससे किसानों की हालत सुधरेगी !

इस दौरान हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनकड़ ने कहा कि वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2017 इवेंट विज्ञान भवन दिल्ली की जगह सूरजकुंड में करवाने का आग्रह किया जो 3 से 5 नवम्बर को दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा ..इस दौरान उन्होंने छोटे किसानों के द्वारा चंडीगढ़ दिल्ली हाइवे पर बनाए गए फूड मार्केट को ज्यादा विकसित करने की भी मांग केंद्र से की !

https://youtu.be/nJC5CxIHXuo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *