दलित उत्पीड़न मामला:  बीजेपी ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने कहा मामला अंडर कंट्रोल

चंडीगढ़: दलितों पर पंजाब में हो रहे हमलों को लेकर लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सामने आ रहे मामलों में जिस तरह बढ़ोतरी हुई…

चंडीगढ़: दलितों पर पंजाब में हो रहे हमलों को लेकर लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सामने आ रहे मामलों में जिस तरह बढ़ोतरी हुई है उसमे भाजपा ने एक बार फिर से पंजाब की कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े किये हैं तो वहीं सरकर का कहना है की मामले सामने जरूर आये है लेकिन अभी कंट्रोल में है

sadhu singh dharmasot

दलितों पर पर हुए हमलों पर पंजाब की राजनीति गरमाई हुई है जिसमें भाजपा द्वारा बड़ी संख्या में मामले न्याय नहीं मिलने के चलते राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सामने रखे हैं जिसमे बेशक कार्रवाई हुई लेकिन मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये गए। एक बार फिर कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा की दलितों पर हो रहे हमले निंदनीय हैं लेकिन इसमें कार्रवाई नहीं होना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है वहीँ सांपला ने कहा की भाजपा अकालीदल सरकार के समय भी मामले सामने आते थे लेकिन कार्रवाई होती थी और इंसाफ दिया जाता था।

vijay sampla

सवालों में घिरी कांग्रेस पंजाब में दलितों के मुद्दों में जहां राजनीति के मुद्दे से हर दिन बयानबाजी का शिकार हो रही है तो केबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत का कहना है की मामले सामने जरूर आये हैं लेकिन अभी स्थिति कण्ट्रोल में हैं और आगे ऐसा नहीं होगा।

sadhu singh dharmasot

दलितों को इंसाफ कहां तक मिला ये प्रताड़ना सहने वाले वही लोग बता सकते हैं। लेकिन आज राजनितिक मुद्दा बन चुका दलित अत्याचार सुर्खियों में हैं तो नेताजी स्थिति कण्ट्रोल में बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *