दलितों को कम दर पर मिलेगा उद्योग के लिए लोन: गहलोत

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को आगे बढ़ाने और ओद्यौगिक क्षेत्र में अहम जगह बनाने के लिए विशेष स्किम को लॉन्च किया।…

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को आगे बढ़ाने और ओद्यौगिक क्षेत्र में अहम जगह बनाने के लिए विशेष स्किम को लॉन्च किया। साथ ही स्किम से जुड़ी जानकारी देने वाली बुक और वेबसाइट लॉन्च करते हुए भारत सरकार की स्कीमों का बखान किया और भविष्य में विशेष स्कीमों के तहत दलितों को लाभ देने के लिए वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि देश को बढ़ाने के लिए दलित को ऊपर उठाना होगा।

thawar chand gehlot held meeting in chandigarh

अनुसूचित जाति को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकर की तरफ से स्कीमों में एक और नाम जोड़ा गया है जिसमे अनुसूचित जाति के लिए ओद्यौगिक क्षेत्र में अहम जगह बन पाए इसमें केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने चंडीगढ़ में “वेंचर कैपिटल फंड” के नाम से स्किम लॉन्च की जिससे दलित वर्ग से जुड़े लोग उद्योग शुरू करते हैं तो उन्हें कम दर पर लोन देने की सुविधा दी जा रही है जिसमें व्यापार का खर्च और उसकी कॉस्ट को सुनिश्चित किया जाता है की आखिर लाभभात्र को कितना लोन दिया जायेगा

thawar chand gehlot held meeting in chandigarh

इस दौरान केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि “भारत सरकार की तरफ से दी जा रही इस सुविधा और स्किम का मकसद दलित वर्ग को ऊपर उठाना है जिसमें भारत के प्रत्येक बैंक को इससे जोड़ा गया और हर बैंक किन्हीं दो अनुसूचित जाति से जुड़े लोगों में एक महिला और एक पुरुष को विशेष लाभ देगा।” .

thawar chand gehlot held meeting in chandigarh

बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री के साथ पंजाब हरियाणा और हिमाचल के मंत्री भी शामिल हुए जो अनुसूचित जाती विभाग के साथ काम करते हुए दलितों के लिए काम कर रहे हैं वहीँ केंद्रीय मंत्री ने कहा की जिस तरह से पहले भी दलितों के लिए विशेष काम किया गया है उसमे दलितों को समाजिक दर्जा बढ़ाने की कोशिश की जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *