अमृतसर: पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने की बुजुर्ग की हत्या, देखे वीडियो

अमृतसर घरिंडा गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने बुजुर्ग के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने मारपीट में मृतक के…

अमृतसर घरिंडा गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने बुजुर्ग के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने मारपीट में मृतक के भाई और भतीजे को भी जख्मी कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा वारिसों के हवाले कर दिया है।वहीं दूसरी तरफ जख्मियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। आरोप है की चारों लोग उनके घर के बाहर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने घर से बाहर निकलकर उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके पिता बगीचा सिंह को पकड़कर मारपीट शुरू कर दिया।

https://youtu.be/PZlEXmL5h0U

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *