अचल कुमार ज्योति ने मुख्य चुनाव आयुक्त पद की शपथ ले ली है। ज्योति देश के 21वें मुख्य आयुक्त बने हैं। इस मुकाम तक पहुंचना अचल कुमार ज्योति के लिए आसान नहीं था। ज्योति ने बेहद गरीबी थी लेकिन इरादे मजबूत थे कौन रोक सकता था। उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा था कि वह महज 22 साल की उम्र में ही IAS अफसर बन गए।

नए CEC अचल कुमार ज्योति के बारे में विस्तार से जानें
22 साल की उम्र में ही IAS बने
ज्योति 1975 बैच के गुजरात केडर के IAS अधिकारी रहे हैं
1999 में कांडला पोर्ट ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया
2004 में सरदार सरोवर नर्मदा लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बने
ज्योति गुजरात के आय, उद्योग, जलापूर्ति सचिव भी रहे
चुनाव आयोग में वरिष्ठ पद पर रहे
ज्योति को 2015 में ही आयुक्त का पद सौंपा गया
गुजरात में मोदी के कार्यकाल के दौरान मुख्य सचिव रहे
गुजरात में विजिलेंस कमिश्नर के पद पर भी कार्य किया
निर्वाचन आयुक्त भी रह चुके हैं
अचल कुमार ज्योति के मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए जाने की घोषणा कानून मंत्रालय ने मंगलवार को की थी। ज्योति 17 जनवरी 2018 तक पद पर रहेंगे। इनके कार्यकाल में गुजरात और हिमाचल के चुनाव होंगे
