ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव नजदीक आते- आते राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है, कई नेता एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। अब गुरुग्राम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, कांग्रेस नेत्री सुमन दहिया ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।

बता दें कि बीजेपी में शामिल हुईं सुमन दहिया महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की है। सुमन दहिया ने दिल्ली हरियाणा भवन में अपनी सहयोगियों के साथ बीजेपी का हाथ थामा है।
