ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश के युवाओं को अयोग्य बताना वाले केंद्रीय मंत्राी संतोष गंगवार को मंहगा पड़ गया है। यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और नेताओं ने मंत्री गंगवार पर जुबानी हमले करना शुरू कर दिया है।
MoS Santosh Gangwar on his remark''No lack of jobs.Recruiters who come to North India say people lack skills needed for particular job':What I said had different context that there was lack of skills&govt has opened skill ministry so children can be trained as per job requirement https://t.co/5vwCbQLBQP
— ANI (@ANI) September 15, 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बीएसपी प्रमुख मायावती ने केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने जहां सरकार को निशाना बनाया है, वहीं मायावती ने उनसे इस बयान पर माफी मांगने को कहा है। अपने बेतुके बयान पर केंद्रीय मंत्री ने सफाई दी है। संतोष गंगवार ने कहा, ‘मैंने जो कहा वह बिल्कुल अलग संदर्भ में था। हमारे कई क्षेत्र में स्किल की कमी है। इसीलिए सरकार ने स्किल मंत्रालय खोला है। इसलिए बच्चे अपनी जॉब के अनुसारS अपनी स्किल को डवलप कर सकते हैं।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री ने बरेली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि, विदेशी कंपनियां, जो देश में लोगों की भर्ती के लिए आ रही है, उनका कहना है कि वे जिन पदों का प्रस्ताव दे रही हैं, उन पदों के लिए योग्य लोग नहीं हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि देश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन युवा उन पदों के काबिल नहीं है।
