भाजपा की पहचान एक मंदी और दूसरी तालाबंदी-रणदीप सुरजेवाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा की पहचान एक मंदी और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा की पहचान एक मंदी और दूसरी तालाबंदी है। सुरजेवाला ने कहा कि कमजोर आदमी से कोई भी नहीं लड़ता है, आपका पहलवान तगड़ा है, जिस कारण नरेंद्र मोदी और खट्टर को लड़ना और डरना पड़ता है।
randeep

बता दें कि रणदीप सुरजेवाला कैथल में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे, इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी को जब वोट की राजनीति करनी होती है, तो उन्हें बैकवर्ड और एससी समाज की याद आती है, मुख्यमंत्री खट्टर कैथल में कई बार आ चुके हैं, लेकिन कैथल को विकास के नाम पर एक भी फुट्टी कोड़ी नहीं दी है।
randeep surjewala

सुरजेवाला ने कहा कि आपका परिश्रम और पसीना चक्रवृद्धि ब्याज के साथ उतार दूंगा, इसलिए सभी साथी एक होकर मन मुटाव भुलाकर कार्य करें और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *