आखिरकार खुल गए अशोक अरोड़ा के पत्ते, कई नेताओं सहित हुए कांग्रेस में शामिल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अशोक अरोड़ा के इनेलों छोड़े जाने के बाद से ही हर किसी की निगाहें उनके ऊपर टिकीं थी कि वे किसी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अशोक अरोड़ा के इनेलों छोड़े जाने के बाद से ही हर किसी की निगाहें उनके ऊपर टिकीं थी कि वे किसी पार्टी का हाथ थामेंगे। आज अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। इस दौरान कलायत से निर्दलीय विधायक जय प्रकाश,पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी( हांसी), कालका से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी,पेहवा से पूर्व स्वर्गीय विधायक जसविंद्र संधु के बेटे गगनजोत सिंह संधू ने कांग्रेस का दामन थामा है।

बता दें कि दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद, हरियाणा कोंग्रेस की अध्यक्षा कुमारी शैलजा, सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी इस मौके पर मौजूद रहे। दरअसल, पांच दिनों पहले ही इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने इनेलों पार्टी को अलविदा कह दिया था, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। तबीयत खराब होने की वजह से अरोड़ा के पार्टी ज्वाइन करने में देरी हो रही थी। लेकिन अब 40 साल पुराना इनेलो से रिश्ता तोड़कर अरोड़ा ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *