दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम मनोहर लाल सहित कई दिग्गज मौजूद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी लगातार सक्रिय है और चुनाव में अपनी धाक जमाने के लिए एक के बाद एक चुनावी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी लगातार सक्रिय है और चुनाव में अपनी धाक जमाने के लिए एक के बाद एक चुनावी रणनीति बना रही है। अब दिल्ली में बीजेपी आलाकमान के साथ हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक लगातार जारी है। चुनाव को लेकर इस मीटिंग में मंथन किया जा रहा है। बीजेपी मुख्यालय पर हो रही इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं।

वहीं, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी हरियाणा प्रभारी डाक्टर अनिल जैन और विधानसभा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह के साथ मीटिंग करने पहुंचे हैं। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतो, और हरियाणा बीजेपी संगठन मंत्री सुरेश भट्ट भी चर्चा में मौजूद हैं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *