ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान की एक बार फिर शर्मनाक करतूत सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार,सिंध स्थित इस्लाम कोट की निवासी 10 साल की लड़की अगवा कर ली गई और उसकी शादी करा दी गई। वहीं इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं लड़की के परिजनों ने इंसाफ और मदद की गुहार लगाई है।
बता दें, सिंध से हिंदू लड़कियों के अपहरण की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पीड़िता का नाम रेनो है। 29 अगस्त को रेनो जब कॉलेज में पढ़ने के लिए जा रही थी, उस समय उसका अपहरण किया गया। अपहरण की सूचना पाकिस्तानी हिंदुओं द्वारा गठित ‘ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत’ ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोशल मीडिया पर रेनों की फोटो के साथ उर्दू में इस पूरे वाक्ये की जानकारी दी गई है।

