ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने चुनाव में पार्टी प्रचार को प्रभावी और बेहतर बनाने के लिए कलस्टर एवं जिला प्रचार प्रमुखों की नियुक्ति की है। भाजपा के रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक हुई। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट से चर्चा करके भाजपा प्रदेश प्रचार प्रमुख जवहार यादव ने प्रदेश सह-प्रचार एवं सम्पर्क विभाग प्रमुख अरुण तेवतिया को जिम्मेदारी देते हुए कलस्टर एवं जिला प्रमुखों की घोषणा की।
मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी व भाजपा प्रदेश प्रचार प्रमुख जवाहर यादव ने सूची जारी करते हुए प्रदेश कलस्टर प्रमुख लक्ष्मी नारायण और सह प्रदेश कलस्टर प्रमुख राहुल सेठी को जिम्मेदारी दी है। वहीं विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रेदश को पांच कलस्टरों में बांटते हुए अंबाला-कुरुक्षेत्र कलस्टर का प्रमुख राजेश गौड़, करनाल-सोनीपत कलस्टर प्रमुख राजेन्द्र संधू, रोहतक-भिवानी कलस्टर प्रमुख भारत गिरधर, हिसार-सिरसा कलस्टर प्रमुख दिलबाग सिंह और गुरुग्राम-फरीदाबाद कलस्टर प्रमुख अमित आहुजा को प्रचार प्रमुख बनाया गया है।
पंचकूला जिले का प्रचार प्रमुख विकास कुमार करेंगे। अंबाला से अरुण कौशिक, यमुनानगर में नितिन कपूर, कुरुक्षेत्र भव्य शर्मा, कैथल मेवा सिंह,पानीपत में जसमेर उंटला, जींद से राजेश भाटी और सह प्रमुख अनिल शर्मा, रोहतक अंकितशर्मा, झज्जर धीरज कुमार, हिसार से अशोक सैनी, फतेहाबाद से मंजीत शर्मा, भिवानी में सतेन्द्र तंवर, दादरी से विजय अग्रवाल, महेन्द्रगढ़ में महेन्द्र गौड़ और सहप्रमुख प्रीतम सिंह, रेवाड़ी से जितेन्द्र यादव और सहप्रमुख जयवीर योगी,मेवात में मनीश जैन, पलवल से अरविन्द सोरोत और सह प्रमुख महेश कुमार, फरीदाबाद से अभिनव जैन और सह प्रमुख अनूप चौधरी को बनाया गया है।


