पी चिदंबरम को एक और तगड़ा झटका, जेल से बाहर आने का सपना फिर टूटा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब उन्हें एक और झटका लगा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब उन्हें एक और झटका लगा है। दिल्ली की अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सरेंडर के लिए दायर की गई उनकी याचिका खारिज कर दी है। अब चिदंबरम 19 सितंबर तक तिहाड़ जेल में ही रहेंगे।

 

court

कोर्ट  ने उनकी इस याचिका पर गुरूवार को अपना आदेश एक दिन या शुक्रवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट को बताया कि, वह फिलहाल चिदंबरम को गिरफ्तार नहीं करना चाहती। ईडी ने चिदंबरम की सरेंडर की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि वह अभी जेल में हैं, इसलिए गवाहों या सबूतों को प्रभावित नहीं कर कर सकते।

 

p chidambaram

चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि, इसके पीछे ईडी का इरादा उनके मुवक्किल को परेशान करने का है। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत से कहा कि, आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी की जरूरत है और उचित समय पर ऐसा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *