ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कभी भी हो सकता है। आदर्श आचार संहिता का ऐलान एक दो दिन में होने की संभावना है। चुनाव के लिए जहां चुनाव आयोग बैठकें कर रहा है, वहीं सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हैं। बीजेपी इस वक्त चुनावी तैयारियों में सबसे आगे दिखाई दे रही है तो कांग्रेस ने भी बीजेपी को रोकने का तरीका तैयार कर लिया है।
विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में सोनिया गांधी के साथ हुड्डा और कुमारी सैलजा ने रणनीति बनाई। बैठक में सभी चुनावी राज्यों के बड़े नेताओं को बुलाया गया था। इस बैठक में कांग्रेस ने जो फार्मूला तैयार किया है, उनका मानना है कि इससे बीजेपी के विजय रथ को रोका जा सकता है।
चुनाव के लिए क्या है कांग्रेस का फार्मूला ?
• सोशल मीडिया का पूरा इस्तेमाल होगा
• फेसबुक के जरिये सीधे जनता को जोड़ेगी
• ग्राउंड में जाकर जनता की समस्याएं नोट करेंगे
• जन संपर्क कर उनकी समस्याओं को जानेंगे और सोशल मीडिया के जरिये उन्हें मुद्दा बनाएंगे
• महिलाओं के खिलाफ बढ़ते शोषण को मुद्दा बनाया जाएगा
• बलात्कार की घटनाओं को भी सोशल मीडिया के जरिये उठाएंगे
• सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार को भी मुद्दा बनाया जाएगा
• 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा
• बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी
ऐसे तैयार होगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साफ किया कि चुनाव में कम समय बचे हैं इसलिए अब कैंपेन में जुटना होगा। वहीं मेनिफेस्टो को लेकर चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोगों से इसके लिए सुझाव लिये जाएंगे, हम वही वादे करेंगे जो पूरा हो सके, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को ध्यान में रखकर मेनिफेस्टो तैयार करेगी।
हुड्डा से टिकट मांगने पहुंचे अति पिछड़ा वर्ग की 71 जातियां
वहीं इस दौरान अति पिछड़ा वर्ग की 71 जातियों के प्रतिनिधि भी भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात कर टिकट की मांग की हुड्डा ने कहा कि राजनीतिक तौर पर जो काबिल होंगे उन्हें टिकट दी जाएगी। दअसल हुड्डा ने रोहतक रैली में इन जातियों को टिकट देने की भी बात कही थी।




