कोर्ट में गवाही देने आए युवक की चाकू से गोदकर हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इंद्री के कोर्ट परिसर में गवाही देने आए एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इंद्री के कोर्ट परिसर में गवाही देने आए एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी संदीप सहित 7 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक मारपीट के केस में गवाही देने आया था।

दरअसल, 25 वर्षीय शुभम गुरुवार को इंद्री कोर्ट परिसर में तारीख पर आया था, इसके साथ ही अश्वनी, विक्रांत भी उसी केस की तारीख पर आए थे। इस केस में आरोपी संदीप शिकायतकर्ता था, जिसने केस में समझौता करने की एवज में शुभम, अश्वनी और विक्रांत को कोर्ट के बाहर बुलाया था।

जहां, आरोपी संदीप ने उनके आने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर शुभम पर चाकुओं से हमला कर दिया। सुभम के दोस्तों से उसे बचाने का प्रयास किया, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे अस्पताल भी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *