जल्द खुलने वाली है एशिया की सबसे बड़ी सुरंग, जानिए क्या होगी इसकी खासियत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चार हजार करोड़ रुपए की लागत से बनी रोहतांग सुरंग के खुलने का इंजतार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि दिसंबर में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चार हजार करोड़ रुपए की लागत से बनी रोहतांग सुरंग के खुलने का इंजतार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि दिसंबर में यह सुरंग खुलने वाली है। दरअसल, चीन और पाकिस्तान की सरहद पर तैनात सेना तक आसानी से रसद और हथियार पहुंचाने के मकसद से यह सुरंग बनाई गई है। थ्री-डी तकनीक से लैस इस सुरंग के भीतर के 8.9 किलोमीटर लंबे सफर को तय करने के लिए अब सिर्फ 15 से 20 मिनट लगेंगे।

TUNNEL

हिमाचल प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर ने मनाली में कहा कि, सरकार ने यह लक्ष्य रखा है कि इस साल दिसंबर माह तक रोहतांग सुरंग को तैयार कर लिया जाएगा। साथ ही यह योजना बनाई गई है कि देश-विदेश के मनाली घूमने आने वाले सैलानियों को रोहतांग सुरंग का सफर हमेशा यादगार साबित हो। सुरंग के भीतर सफर कर रहे लोगों को थ्रीडी तकनीक के जरिए से ऐसा लगेगा कि वे बर्फ के ग्लेशियरों और घने जंगलों के बीच से गुजर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *