ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने बताया कि पहले जेजेपी 25 सिंतबर को महम में सम्मान समारोह करने जा रही थी, लेकिन अब 22 सितंबर को रोहतक में जन सम्मान समारोह मनाया जाएगा।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौटाला परिवार के सभी सदस्य एक हैं, हां राजनीतिक तौर पर जरूर सबके रास्ते अलग हो गए हैं। दुष्यंत ने कहा कि खाप पंचायत के जवाब में हमने पहले भी कहा था कि फैसला चौधरी देवी लाल जी के पगड़ी बदल भाई सरकार प्रकाश सिंह बादल और ओम प्रकाश सिंह चौटाला पर छोड़ा है।
दुष्यंत ने बताया कि दिग्विजय ने आज ही अजय चौटाला से मुलाकात कर इसी मुद्दे को लेकर चर्चा की है। अजय चौटाला ने फरलो के लिए अपील डाली हुई है और जैसे ही उन्हें 14 दिन की फरलो मिल जायेगी। तो वो प्रकाश सिंह बादल और चौधरी ओम प्रकाश चौटाला से मिलेंगे, वहां जो फैसला होगा वो हम दोनों भाईयों को मंजूर होगा।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी का इनेलो में मर्जर पर भी फैसला उन्होंने डॉ अजय सिंह पर ही छोड़ा है । उन्होंने कहा कि संगठन एवं पार्टी के नेताओ से बात हुई सबकी अपनी सोच थी, लेकिन सबने मिलकर डॉ अजय सिंह चौटाला पर फैसला छोड़ दिया है । दुष्यंत ने सम्मान दिवस पर ओपी चौटाला और प्रकाश सिंह बादल को भी आमंत्रित किया।
बसपा से गठबंधन टूटने को लेकर दुष्यंत ने कहा कि गठबंधन करने का का निर्णय उन्होंने लिया था और तोड़ने का निर्णय भी उन्होंने ही लिया, हमसे ज्यादा वो जवाब दे सकते है कि गठबंधन क्यो टूटा है। उन्होंने कहा कि आज जजपा 90 सीटों पर चुनाव लड़ने में समर्थ है । 12 सितंबर को हम अपनी पहली सूची जारी करेंगे । दुष्यंत ने बताया कि महा गठबंधन को लेकर हमसे किसी ने कोई संपर्क नही किया।
उधर सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा पर बोलते हुए दुष्यंत ने कहा कि एक यात्रा जिस पर करोड़ो रुपये सरकारी खजाने से खर्चा गया, कल इसका समापन था और उसमें जनता ने इन्हें आयना दिखाने का काम किया ।
दुष्ंयत ने कहा कि प्रधानमंत्री का जो संबोधन रहा, उसमें पीएम ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर एक भी लाइन नहीं बोली, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर बोली।





