इसरो चीफ को गले लगाने पर PM मोदी के लिए देश-विदेशों से आ रहे ऐसे रिएक्शन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का लैंडिंग से महज 69 सेकंड पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया। इससे मिशन में सफलता हासिल करने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का लैंडिंग से महज 69 सेकंड पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया। इससे मिशन में सफलता हासिल करने में लगे वैज्ञानिकों का हौंसला टूट गया। इसके बद पीएम मोदी ने बेंगलुरु में कंट्रोल रूम से शनिवार सुबह वैज्ञानिकों और देश की जनता को संबोधित कर हौंसला अफजाई की।

जैसे ही वे अपना संबोधन खत्म कर बाहर निकले इसरो चीफ के सिवन भावुक हो गए। ऐसे में पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाया। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। पीएम का इसरो प्रमुख के सिवन को गले लगाने वाले वीडियो को लेकर पूरी दुनिया में खूब तारीफ हो रही है। राजनेताओंं से लेकर फिल्मी सितारे पीएम मोदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

भारत और श्रीलंका के पूर्व इजरायली राजदूत डैनियल कार्मोन ने भी पीएम मोदी को सराहा है।

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने पीएम मोदी का इसरो प्रमुख को गले लगाना शानदार नेतृत्व की निशानी बताया है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *