ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का शुक्रवार-शनिवार की रात संपर्क टूट गया था। ऐेसे ें पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को ढांढस बंधाया और उम्मीद न हारने की सलाह दी। पीएम मोदी ने शनिवार सुबह देश की जनता और वैज्ञानिकों को बेंगलुरु स्थित इसरो सेंटर से संबोधित करते हुए कहा कि, देखिए जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई छोटा अचीवमेंट नहीं है, देश आप पर गर्व करता है।
India is proud of our scientists! They’ve given their best and have always made India proud. These are moments to be courageous, and courageous we will be!
Chairman @isro gave updates on Chandrayaan-2. We remain hopeful and will continue working hard on our space programme.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2019
उन्होंने कहा कि फिर से कम्युनिकेशन शुरू हुआ तो अब भी उम्मीद बची है। मेरी तरफ से वैज्ञानिकों को बधाई, आप लोगों ने विज्ञान और मानव जाति की बहुत बड़ी सेवा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं पूरी तरह आपके साथ हूं, हिम्मत के साथ चलें। इस दौरान उन्होंने इसरो प्रमुख के। सिवन की पीठ भी थपथपाई। PM मोदी चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा नजारा देखने के लिए बेंगलूरू स्थित इसरो केंद्र पहुंचे थे।
